CAA पर अभी तक नियम क्यों नहीं बने? TMC का अमित शाह पर पलटवार

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Nov 30, 2023, 07:33 AM IST

Citizenship Amendment Act 2019: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) लागू करने से नहीं रोक सकता। इस पर टीएमसी नेता और ममता बनर्जी की मंत्री शशि पांजा ने कहा कि इस पर अभी तक कानून क्यों नहीं बनाए गए।

Citizenship Amendment Act 2019: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कोलकाता में एक विशाल रैली में ऐलान किया कि कोई भी केंद्र सरकार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) लागू करने से नहीं रोक सकता। इसके कुछ घंटों बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने सवाल किया कि क्यों इसके लिए नियम अभी तक नहीं बनाए गए हैं? टीएमसी नेता और राज्य महिला एवं बाल विकास मंत्री शशि पांजा ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि उनके पास सांसदों की संख्या अधिक है, इसलिए उन्होंने कानून बनाया। इस कानून के तहत अभी तक नियम क्यों नहीं बने? नियम बनाने की तारीख में आज भी देरी हो रही है। नियम बनाने का काम 9 बार हो चुका है। वे (केंद्र सरकार) कह रहे हैं कि नियम 2024 में लागू होंगे।

CAA, Amit Shah, TMC, Shashi Panja

सीएए को लेकर टीएमसी ने अमित शाह पर निशाना साधा

पांजा ने कहा कि जब नागरिकता संशोधन अधिनियम संसद में पारित किया जा रहा था तो पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कानून पर सर्वदलीय बैठक बुलाने और इसमें जल्दबाजी न करने के लिए कहा था। मंत्री ने कहा कि CAA पर सभी दलों के बीच चर्चा होनी चाहिए और CAA को लेकर जल्दबाजी नहीं होनी चाहिए। पांजा ने कहा कि लंबे समय के अंतराल के बाद अमित शाह का नागरिकता संशोधन कानून (CAA) पर जोर देना गाजर और छड़ी जैसा है। लोकसभा चुनाव से पहले सिर्फ वोट हासिल करने की नीति है।

End of Feed