'अधिकारों के साथ कर्तव्यों को भी समझें नागरिक', कॉन्स्टिट्यूशन वीक 5.0 में अर्जुन राम मेघवाल का संदेश

Constitution Week 5.0: कॉन्स्टिट्यूशन वीक 5.0 समारोह के मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों के साथ नागरिकों के कर्तव्यों, समानता और भाईचारे के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संविधान हमें मौलिक अधिकार देता है, लेकिन इसके साथ ही नागरिकों के कुछ कर्तव्य भी हैं। उन्होंने हाल ही में आई वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि 50 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।

भारतीय संविधान सिर्फ देश की शासन व्यवस्था तय करने वाला दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह समानता, स्वतंत्रता और न्याय पर आधारित उस भारत का संकल्प भी है, जिसका सपना संविधान निर्माताओं ने देखा था। इसी संकल्प और संवैधानिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से कॉन्स्टिट्यूशन वीक 5.0 (Constitution Week 5.0) का आगाज हुआ है।

arjun ram meghwal

कॉन्स्टिट्यूशन वीक 5.0 अर्जुन राम मेघवाल ने फ्रेटरनिटी के महत्व का किया जिक्र। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल

कार्यक्रम का उद्घाटन भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने किया। इस अवसर पर केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के साथ भारत के अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी भी मौजूद रहे।

End of Feed