Bareilly में 'तुतलाने' का इलाज कराने लाए बच्चे का कर दिया 'खतना', अब योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jun 27, 2023, 05:35 PM IST

Circumcision of A Child in Bareilly: बरेली में एक अजीब मामला सामने आया है यहां एक हिंदू दंपति के बेटे का खतना करने का आरोप एम खान अस्पताल पर लगाया गया है, जिसके बाद लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. परिजनों ने आरोप लगाया कि स्टाफ ने अंग्रेजी में लिखी फाइल पर हस्ताक्षर कराए
  2. माता-पिता को जानकारी दिए बिना तालू का ऑपरेशन किए बिना बच्चे का खतना कर दिया
  3. खतना मामले में बरेली के डॉक्टर एम खान अस्पताल का लाइसेंस सस्पेंड

Bareilly Circumcision of A Child: बरेली के एम खान अस्पताल में हंगामा हो गया यहां के संजय नगर इलाके में एक हिंदू दंपति के बेटे का खतना कर दिया गया है जिसके बाद से बवाल मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि हिंदू दंपती दो साल के बेटे का तोतलेपन का इलाज कराने बरेली के स्टेडियम रोड स्थित एम खान अस्पताल (M Khan Hospital Bareily) पहुंचा था आरोप है कि डॉक्टर ने माता-पिता को जानकारी दिए बिना तालू का ऑपरेशन किए बिना बच्चे का खतना (Circumcision) कर दिया।

M Khan Hospital Bareily

एक हिंदू दंपति के बेटे का खतना करने का आरोप एम खान अस्पताल पर लगाया है

अपने बेटे की हालत देखकर मां-बाप के होश उड़ गए और उसके बाद से उन्होंने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया, आरोप है कि बच्चे के तालू का छोटा सा ऑपरेशन होना था, लेकिन इसके बजाय बच्चे का खतना कर दिया गया।

End of Feed