अमेरिका से पहले भारत था ओसामा के निशाने पर? 9/11 से पहले की CIA फाइल ने खोल दिया खौफनाक राज

सीआईए की सार्वजनिक की गई डिक्लासिफाइड फाइलों में खुलासा हुआ है कि 11 सितंबर 2001 के आतंकी हमलों से करीब तीन साल पहले ही भारत को ओसामा बिन लादेन और अल-कायदा के संभावित निशाने वाले देशों में शामिल किया गया था। 28 अगस्त 1998 की खुफिया रिपोर्ट में भारत के साथ पाकिस्तान, मिस्र, कुवैत, सऊदी अरब, यमन और युगांडा समेत कई देशों का जिक्र है। हालांकि, दस्तावेजों में भारत के किसी खास शहर या ठिकाने को लक्ष्य बताए जाने की जानकारी नहीं है।

अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए (CIA) ने एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सार्वजनिक की है। खुफिया फाइलों के जरिए ओसामा बिन लादेन और उसके आतंकी संगठन अल-कायदा की वैश्विक आतंकी योजनाओं को लेकर कई अहम खुलासे किए गए हैं। इन दस्तावेजों के मुताबिक, 11 सितंबर 2001 के अमेरिका पर हुए आतंकी हमलों से करीब तीन साल पहले ही भारत उन देशों में शामिल था, जिन्हें बिन लादेन संभावित हमले के लिए निशाना बनाना चाहता था।

osama bin landen

अमेरिकी खुफिया विभाग सीआईए की खुफिया रिपोर्ट से हुए चौंकाने वाले खुलासे। AI IMAGE

28 अगस्त 1998 की खुफिया रिपोर्ट में भारत का जिक्र

रिपोर्ट के मुताबिक, सीआईए की 28 अगस्त 1998 की एक प्रेसिडेंशियल इंटेलिजेंस ब्रीफ में बिन लादेन की उन योजनाओं का जिक्र था, जिनमें भारत समेत कई देशों को संभावित आतंकी हमलों के निशाने के तौर पर देखा गया था। इस सूची में भारत के अलावा पाकिस्तान, मिस्र, कुवैत, सऊदी अरब, यमन, युगांडा और संभावित रूप से नाइजीरिया का भी उल्लेख था।

End of Feed