'BJP काल में बने सर्वाधिक चर्च, सबसे ज्यादा धर्मांतरण भी हुआ तब', बोले छत्तीसगढ़ के CM- क्यों हैं वे चुप?

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Apr 17, 2023, 06:43 PM IST

वैसे, माफिया-नेता अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या पर एक रोज पहले यानी 16 अप्रैल, 2023 को बघेल ने भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति की आलोचना की थी।

धर्म परिवर्तन के मसले पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को घेरा है। गिरजाघरों की संख्या बढ़ने का हवाला देते हुए उन्होंने कहा है कि अगर भाजपा के शासनकाल में अधिक संख्या में चर्च बने तब सर्वाधिक धर्मांतरण भी हुए होंगे।

'BJP काल में बने सर्वाधिक चर्च, सबसे ज्यादा धर्मांतरण भी हुआ तब', बोले छत्तीसगढ़ के CM- क्यों हैं वे चुप?

सोमवार (17 अप्रैल, 2023) को सीएम ने इस बारे में समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि बीजेपी के कार्यकाल में गिरजाघरों की संख्या बढ़ी है। उन्हीं के काल में अधिक से अधिक चर्च बने। क्या उन्होंने इस पर जवाब दिया है...? वे तो चुप हो गए। उन्होंने आगे दावा किया, "अगर सबसे ज्यादा चर्च बीजेपी के शासन काल में बने तो सबसे ज्यादा धर्म परिवर्तन भी इनके शासन काल में हुए।"

End of Feed