अब कल्याण बनर्जी ने दिखाए बगावती तेवर, बोले-मुझे या अभिषेक में से किसी एक को चुन लें ममता दीदी

कल्याण बनर्जी ने कहा कि ममता बनर्जी को अब तय करना होगा कि पार्टी में मैं रहूंगा या अभिषेक। अभिषेक वरिष्ठ नेताओं का सम्मान नहीं करते। वह मुझे कूड़ेदान न समझें। अभिषेक के दुर्व्यवहार ने सब कुछ खत्म कर दिया।' वहीं, कल्याण बनर्जी के इन हमलों को बागी सांसद रिजू दत्ता ने सही ठहराया।

Kalyan Banerjee: ममता बनर्जी के खिलाफ अब उनके भरोसेमंद एवं करीबी कल्याण बनर्जी ने मोर्चा खोल दिया है। बगावती तेवर दिखाते हुए कल्याण ने गुरुवार को ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर तीखा हमला बोला। तृणमूल कांग्रेस की 'दुर्गति' के लिए कल्याण ने सीधे तौर पर अभिषेक बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि अब पार्टी में या तो वह रहेंगे या अभिषेक। ममता दीदी को दोनों में से किसी एक को चुनना होगा। अभिषेक बनर्जी की वजह से टीएमसी का यह हाल हुआ है।

kalyan Banerjee

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने दिखाए बगावती तेवर।

मुझे कूड़ेदान न समझें अभिषेक-कल्याण

कल्याण बनर्जी ने कहा, ' ममता बनर्जी को अब तय करना होगा कि पार्टी में मैं रहूंगा या अभिषेक। अभिषेक वरिष्ठ नेताओं का सम्मान नहीं करते। वह मुझे कूड़ेदान न समझें। अभिषेक के दुर्व्यवहार ने सब कुछ खत्म कर दिया।' वहीं, कल्याण बनर्जी के इन हमलों को बागी सांसद रिजू दत्ता ने सही ठहराया। उन्होंने कहा कि कल्याण सही कह रहे हैं।

End of Feed