चिराग पासवान और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात हुई, क्या बात हुई? समझिए इसके सियासी मायने

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से चिराग पासवान ने शिष्टाचार मुलाकात की। पासवान ने कहा कि राजग 2019 से बेहतर प्रदर्शन करेगा जब उसने बिहार में एक सीट को छोड़कर सभी सीटों पर जीत हासिल की थी। उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि चुनाव खत्म होने के बाद, वे ईवीएम के बारे में टिप्पणी करते नजर आएंगे।

Chirag Paswan Met Nitish Kumar: कल तक सियासत में नीतीश कुमार को अपना सबसे बड़ा विरोधी मानने वाले चिराग पासवान के तेवर बदल चुके हैं। लोकसभा चुनाव से पहले जहां दोनों नेता एक ही गठबंधन के हिस्सा हो गए तो वहीं दोनों के बीच अब करीबियां बढ़ती भी नजर आ रही हैं। दरअसल, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 'शिष्टाचार मुलाकात' की। आपको इसके सियासी मायने समझने चाहिए।

Chirag Paswan Met CM Nitish Kumar

नीतीश कुमार से मिले चिराग पासवान।

बिहार की सियासत में इस मुलाकात के मायने

जबसे चिराग पासवान की पार्टी टूटी, वो बिहार के सीएम पर लगातार तीखा प्रहार करते हैं। अब तक नीतीश कुमार और चिराग पासवान के बीच सबकुछ ठीक नहीं था, लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 में एक ही गठबंधन में शामिल होने के बाद से चिराग भी नीतीश के खिलाफ कुछ बोलने से बचते रहे हैं। अब ये समझना होगा कि चिराग आखिर नीतीश के करीबी क्यों बढ़ा रहे हैं। वो इस बात को समझते हैं कि आगामी वर्ष 2025 में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में वो जरा भी कोताही नहीं बरतना चाहते हैं और इस कोशिश में होंगे की NDA में रहते हुए उनकी पार्टी को द्यादा से ज्यादा सीटें मिले। शायद यही वजह है कि चिराग पुराने गिले-शिकवे को भुलाकर नए रिश्ते बनाने की कोशिश में हैं।

End of Feed