SIR पर चुनाव आयोग में 'मतभेद' की खबरों से घिरे CEC ज्ञानेश कुमार, चिराग पासवान बोले- 'स्थिति साफ करें'

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर पासवान ने कहा कि चुनाव आयोग और खासकर CEC की यह जिम्मेदारी है कि वह विपक्ष की चिंताओं का समाधान करे।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शुक्रवार को कहा कि चुनाव आयोग को चुनावी प्रक्रिया पर उठाए जा रहे सवालों पर अपना पक्ष मजबूती से रखना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि वोटर लिस्ट के 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' (SIR) को लेकर चल रहे राजनीतिक विवाद के बीच चुनावों में जनता का भरोसा बना रहना चाहिए।

chirag paswan on cec gyanesh kumar

CEC ज्ञानेश कुमार और चिराग पासवान (फाइल फोटो)

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर पासवान ने कहा कि चुनाव आयोग, और खासकर CEC की यह जिम्मेदारी है कि वह विपक्ष की चिंताओं का समाधान करे।

End of Feed