LAC : PLA पर प्रेशर हाई! घबराहट-चिंता और डर से हो रहा सामना

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: आलोक कुमार राव
  • Updated Dec 21, 2022, 08:38 AM IST

Chinese soldiers at LAC : PLA की तरफ से अपने सैनिकों की मेंटल काउंसलिंग सर्विस भी शुरू की गई है। जिसमें सैनिकों की मानसिक सेहत को लेकर लगातार उनसे बात की जा रही है। ऐसे कोर्सेज शुरू हुए जिससे सैनिकों को तनाव से निबटने में मदद मिल सके और वो युद्ध के लिए खुद को तैयार कर सकें।

Chinese soldiers at LAC : राहुल गांधी ने कहा था कि हमारे जवानों को सीमा पर चीन के सैनिक पीट रहे हैं। लेकिन हम आपको बताएंगे कि वो क्या हमें पीटेंगे जो खुद पिटे हुए हैं। भारतीय सेना के सामने चीन के सैनिक कुछ नहीं हैं, उनकी हिम्मत जवाब दे रही है और आत्मविश्वास ख़त्म हो चुका है। और ये बात खुद एक तरह से चीन की सेना मान रही है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की हेडलाइन 'मेंटल हेल्थ-द बिग स्ट्रेस टेस्ट फॉर चाइना मिलिट्री एम्बिशन' में इसी बात को दोहराया गया है।

PLA

एलएसी पर तैनात पीएलए के जवान अवसाद में रहते हैं।

अवसाद में हैं पीएलए के सैनिक

ऐसी ख़बरें, ऐसी हेडलाइन हवाबाजी में नहीं लिखी गई। चीन की सेना की मानसिक हालत ठीक नहीं है और खुद चीन के लिए बहुत चिंता की बात है। खुद चीन की सेना पीपल्स लिबरेशन आर्मी की ही एक रिपोर्ट में ये कहा गया है कि चीन के हर 5 में से 1 सैनिक में अवसाद या दूसरी मानसिक समस्याओं से परेशान है। LAC पर भारत के साथ दक्षिण चीन सागर और ताइवान पर अमेरिका के साथ तनाव के बीच चीनी सैनिकों को घबराहट, चिंता और डर का सामना करना पड़ रहा है।

End of Feed