भारत की यात्रा पर आएंगे चीनी विदेश मंत्री, NSA अजीत डोभाल से करेंगे मुलाकात

चीनी विदेश मंत्री वांग यी विशेष प्रतिनिधि तंत्र के तहत वार्ता के लिए 18 अगस्त को भारत आने वाले हैं। चीनी नेता राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात करेंगे।

चीन के विदेश मंत्री वांग यी सीमा मुद्दे पर विशेष प्रतिनिधि तंत्र के तहत राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल के साथ वार्ता करने के लिए सोमवार को भारत आएंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चीनी शहर तियानजिन की प्रस्तावित यात्रा से कुछ दिन पहले वांग भारत आ रहे हैं।

Chinese foreign minister

चीन के विदेश मंत्री वांग यी और NSA अजीत डोभाल (फोटो: PTI)

सूत्रों ने बुधवार को बताया कि चीन के विदेश मंत्री मुख्य रूप से सीमा मुद्दे पर विशेष प्रतिनिधियों (SR) के अगले दौर की वार्ता के लिए भारत आ रहे हैं।वांग और डोभाल सीमा मुद्दे पर वार्ता के लिए विशेष प्रतिनिधि नामित हैं।

End of Feed