भारत दौरे पर आएंगे चीन के विदेश मंत्री वांग यी, ब्रिक्स के NSA सम्मेलन में होंगे शरीक

चीन के विदेश मंत्री वांग यी भारत की यात्रा पर आएंगे। चीन के विदेश मंत्रालय ने उनके दौरे की पुष्टि की है। यी का यह भारत दौरा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के निमंत्रण पर हो रहा है। चीन के विदेश मंत्री BRICS के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की 16वीं बैठक में हिस्सा लेंगे।

Wang Yi to visit India : चीन के विदेश मंत्री वांग यी भारत की यात्रा पर आएंगे। चीन के विदेश मंत्रालय ने उनके दौरे की पुष्टि की है। यी का यह भारत दौरा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के निमंत्रण पर हो रहा है। चीन के विदेश मंत्री BRICS के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की 16वीं बैठक में हिस्सा लेंगे। यी दो दिन 22 से 23 जून तक भारत दौरे पर रहेंगे। चीन के विदेश मंत्री का यह दौरा दिल्ली और बीजिंग के संबंधों में सुधार होने पर हो रही है।

Ajit Doval

भारत आएंगे चीन के विदेश मंत्री वांग यी।

पिछले साल दिल्ली आए थे वांग यी

वांग, जो चीनी कम्युनिस्ट पार्टी केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो (पॉलिटिकल ब्यूरो) के सदस्य और केंद्रीय विदेश मामलों के आयोग के कार्यालय के निदेशक हैं। वांग यी ने इससे पहले पिछले साल नई दिल्ली का दौरा किया था और अगस्त में विशेष प्रतिनिधियों की 24वीं बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) के साथ बातचीत की थी। विदेश मंत्रालय (MEA) के अनुसार, दोनों पक्षों ने तब यह विचार साझा किया था कि 23वीं विशेष प्रतिनिधियों (SR) की वार्ता के बाद से भारत-चीन सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनी हुई है। उन्होंने भारत-चीन द्विपक्षीय संबंधों के समग्र विकास को बढ़ावा देने के लिए सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखने के महत्व को दोहराया।

End of Feed