LAC पर चीन ने घटाई PLA की तैनाती, 10 कंबाइंड आर्म्स ब्रिगेड पीछे हटाईं; रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट

रक्षा मंत्रालय की वार्षिक रिपोर्ट 2025-26 के अनुसार, चीन ने 2025 में एलएसी और प्रशिक्षण क्षेत्रों से 10 कंबाइंड आर्म्स ब्रिगेड के बराबर पीएलए (PLA) सैनिकों की तैनाती में बड़ी कटौती की है।

भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव कम होने के संकेतों के बीच एक अहम जानकारी सामने आई है। रक्षा मंत्रालय की वार्षिक रिपोर्ट 2025-26 के मुताबिक, चीन ने 2025 के दौरान वास्तविक नियंत्रण रेखा यानी LAC के पास पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) की तैनाती में बड़ी कमी की। मंत्रालय के अनुसार, चीन ने LAC और अपने पारंपरिक प्रशिक्षण क्षेत्रों में तैनात 10 कंबाइंड आर्म्स ब्रिगेड के बराबर सैन्य बलों को पीछे हटाया।

indian army and chinese army pla lac

भारतीय सेना और चीनी सेना (फाइल फोटो- PTI)

हालांकि, भारत ने सीमा पर अपनी सैन्य तैयारियों में कोई ढील नहीं दी है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि भारतीय सेना की सभी LAC सेक्टरों में तैनाती “मजबूत और अच्छी तरह से तैयार” है और वह किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

End of Feed