चीन ने भारत की हजारों किलोमीटर जमीन हड़प ली- अब कारगिल से राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर बोला हमला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 25, 2023, 01:33 PM IST

राहुल गांधी ने 20 अगस्त को पैंगोंग त्सो झील क्षेत्र का दौरा किया था और अपने दिवंगत पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। अपनी भारत जोड़ो यात्रा पर चर्चा करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यात्रा का मकसद बीजेपी और आरएसएस के लोगों द्वारा फैलाई जा रही नफरत और हिंसा को खत्म करना है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों लद्दाख के दौरे पर हैं। अपनी यात्रा के आज अंतिम दिन उन्होंने कारगिल में जनसभा को संबोधित किया, जहां उन्होंने पीएम मोदी और उनकी सरकार पर जमकर हमला बोला। कारगिल में राहुल गांधी ने चीन को लेकर अपने दावे को एक बार फिर दोहराया और कहा कि यह झूठ है कि चीन ने भारत की जमीन पर कब्जा नहीं किया है। सरकार झूठ बोल रही है।

End of Feed