अरुणाचल के एथलीट्स पर ड्रैगन की चाल का भारत ने किया सख्त विरोध, अनुराग ठाकुर ने चीन दौरा किया रद्द

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Sep 22, 2023, 02:53 PM IST

अरुणाचल प्रदेश के तीन भारतीय वुशु खिलाड़ियों को हांग्जो एशियाई खेलों के लिए चीन में प्रवेश नहीं दिए जाने पर विवाद बढ़ता जा रहा है।

Anurag Thakur Cancels China visit: बीजिंग द्वारा अरुणाचल प्रदेश के एथलीटों को वीजा और मान्यता देने से इनकार करने के बाद भारत ने इसे लेकर विरोध दर्ज कराया है। भारत ने चीन के जानबूझकर और चुनिंदा खिलाड़ियों को बाधित करने के खिलाफ औपचारिक विरोध दर्ज कराया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी अपना चीन दौरा रद्द कर दिया है।

Anurag Thakur

अनुराग ठाकुर

चीन ने जारी किया था विवादित नक्शा

चीन, अरुणाचल प्रदेश पर अपना दावा करता है और इसे दक्षिण तिब्बत कहता है। पिछले महीने, चीनी सरकार ने एक नया मानक नक्शा जारी किया था जिसमें उत्तर-पूर्वी राज्य और पूर्वी लद्दाख में अक्साई चिन क्षेत्र को उसकी सीमाओं के भीतर शामिल किया गया था। चीन के इस कदम की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कड़ी आलोचना हुई थी।

End of Feed