Chilean President Visit To India: चिली के राष्ट्रपति गेबरियल बोरिक फॉन्ट पांच दिन की आधिकारिक यात्रा पर मंगलवार को दिल्ली पहुंचे। चिली के राष्ट्रपति ने दिल्ली पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। उच्च स्तरीय बैठकों में दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग पर चर्चा हुई। ग्रेब्रियल 6 अप्रैल को अपने देश लौट जाएंगे। फॉन्ट का ये पहला भारत दौरा है उनके साथ एक बड़ा व्यापारिक, सांस्कृतिक और संसदीय शिष्टमंडल आया है।
चिली के राष्ट्रपति भारत दौरे पर
राष्ट्रपति का ये पहला भारत दौरा
पूर्वी डेस्क के सचिव पेरियासामी कुरियन ने मीडिया को बताया कि चिली के वर्तमान राष्ट्रपति का ये पहला भारत दौरा है। इससे पहले दो राष्ट्रपति भारत आए थे। कुरियन ने बताया कि महत्वपूर्ण खनिजों पर भारत और चिली के बीच अनेक समझौते होंगे। भारत क्रिटिकल खनिजों का सबसे ज्यादा आयात चिली से करता है। चिली की अर्थव्यवस्था में खनिज खनन का महत्वपूर्ण योगदान है कुल जीडीपी में 13 फीसदी हिस्सा खनिज खनन का है। चिली में दुनिया का 35 फीसदी तांबा और 30 फीसदी लिथियम पाया जाता है। चिली अपने खनन क्षेत्र को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए चाहता है कि भारत की खनन कंपनियां चिली में निवेश करें। कुरियन ने बताया कि क्रिटिकल खनिजों में समझौते करने से दोनों देशों को फायदा होगा।चिल्ली को पूंजी निवेश मिलेगा और भारत चिल्ली से खनन की नयी तकनीक सीखेगा।
बेंगलुरु और मुंबई भी जाएंगे चिली के राष्ट्रपति
कुरियन ने बताया कि चिली के राष्ट्रपति बेंगलुरु और मुंबई भी जाएंगे जहां वे बिजनेस प्रतिनिधिमंडलों से मिलेंगे, उनकी लगभग 25 बिजनेस बैठकें होना तय है। मुंबई में वे राज्य के मुख्यमंत्री और बिजनेस प्रतिनिधिमंडलों से मिलेंगे। बेंगलुरु में मुख्यमंत्री और राज्यपाल दोनों से मिलेंगे। इसके अलावा चिली उर्जा, शिक्षा, संस्कृति, आयुर्वेद, योग, फिल्म, रक्षा, पर्यटन, आपदा प्रबंधन, कृषि और खाद्य सुरक्षा से जुड़े समझौते भारत के साथ करेगा। कुरियन ने बताया कि भारत की संस्कृति के प्रति चिली के लोगों में बहुत लगाव है चार नवंबर को हर साल चिली योग दिवस के रूप में मनाता है। चिली में लगभग 40000 भारतीय रहते हैं जिनमें से ज्यादा आबादी सिंधियों की है जो कि व्यापारी हैं। भारतीयों ने 1905 से यहां बसना शुरू किया था।
