अग्निपथ स्कीम में युवाओं के लिए ज्यादा मौके-IEC 2023 में बोले चीफ ऑफ नेवल स्टाफ एडमिरल आर हरि कुमार, नौसेना की चुनौतियों पर भी की बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 2, 2023, 08:45 PM IST

IEC 2023: चीफ ऑफ नेवल स्टाफ एडमिरल आर हरि कुमार ने अग्निपथ योजना पर बात करते हुए कहा कि हम इस योजना के साथ शुरू से ही जुड़े हुए हैं। इस पर बहुत काम हुआ उसके बाद इसे लागू किया गया।

IEC 2023: इंडिया इकॉनोमिक कॉन्क्लेव (India Economic Conclave) में भारतीय नौसेना के चीफ एडमिरल आर हरि कुमार ने अग्निपथ योजना से लेकर नौसेना की चुनौतियों पर खुलकर बात की। चीफ ऑफ नेवल स्टाफ एडमिरल आर हरि कुमार ने बताया कि अग्निपथ स्कीम से युवाओं को ज्यादा मौके मिल रहे हैं। पहले ही तुलना में ज्यादा भर्तियां होंगी।

iec 2023 navy chief

IEC 2023: इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव में नेवी चीफ एडमिरल आर हरि कुमार

नौसेना कितनी तैयार

टाइम्स नाउ के एडिटर इन चीफ और BCCL - BTDT के एडिटोरियल डायरेक्टर राहुल शिवशंकर से इंडिया इकॉनोमिक कॉन्क्लेव में बात करते हुए नौसेना चीफ ने कहा कि भविष्य की चुनौतियों से निपटने में नौसेना पूरी तरह से तैयार और सक्षम है। हमारी नौसेना सभी तरह के मिशनों के लिए तैयार है।

End of Feed