छोटा शकील के रिश्तेदार आरिफ शेख की मौत, आर्थर रोड जेल में था बंद; दाऊद इब्राहिम का था करीबी

भगोड़े गैंगस्टर छोटा शकील के रिश्तेदार आरिफ शेख उर्फ ​​आरिफ भाईजान की मुंबई के जेजे अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वह आर्थर रोड जेल में बंद था।

Chhota Shakeel: भगोड़े गैंगस्टर छोटा शकील के रिश्तेदार और आतंकी वित्त पोषण मामले में आरोपी आरिफ अबूबकर शेख उर्फ भाईजान की शुक्रवार शाम मुंबई के सरकारी जे जे अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। शेख (61) को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने एक मामले में गिरफ्तार किया था जिसमें दाऊद इब्राहिम और शकील समेत दाऊद गिरोह के कई सदस्य शामिल थे।

Arif Abubakar Sheikh

आरिफ शेख की मौत

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शेख को गिरफ्तारी के बाद आर्थर रोड जेल में रखा गया था और जे जे अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा था। बता दें, NIA ने 2022 में आरिफ को गिरफ्तार किया था। इसके बाद आरिफ की आवासीय संपत्ति को भी कुर्क किया जा चुका है। एनआईए अनुसार आरिफ शेख मुंबई के पश्चिमी उपनगरों में आतंकवाद के वित्तपोषण में लिप्त था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरिफ शेख ने जेल में सीने में दर्द की शिकायत की थी।

End of Feed