छत्तीसगढ़ में प्रेमसाय सिंह टेकाम का इस्तीफाः मोहन मरकाम बनेंगे नए मंत्री, 14 जुलाई को शपथ

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 13, 2023, 07:12 PM IST

आदिवासी नेता मरकाम (56) बस्तर क्षेत्र के कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह 2013 में पहली बार तथा 2018 में दूसरी बार छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए निर्वाचित हुये थे। राज्य में 2018 में कांग्रेस की सरकार का गठन होने के बाद 2019 में मरकाम को प्रदेश कांग्रेस की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने बृहस्पतिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनके स्थान पर बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए गए मोहन मरकाम राज्य सरकार के नए मंत्री होंगे, जिन्हें शुक्रवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी जायेगी। टेकाम के मुताबिक उनसे इस्तीफा मांगा गया है और उन्होंने प्रक्रिया का पालन किया है।

Mohan Markam

आदिवासी नेता मरकाम फिलहाल 56 साल के हैं। (फाइल)

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि मरकाम शुक्रवार को मंत्री पद की शपथ लेंगे। टेकाम ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा, ''मंत्रिमंडल में किसी को रखना और किसी को नहीं रखना यह मुख्यमंत्री के विवेकाधिकार पर निर्भर करता है। मुझे कहा गया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का निर्देश है कि आपको इस्तीफा देना है। मैने प्रक्रिया का पालन किया है।''

End of Feed