छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान, गरीब परिवारों को नए साल से अगले 5 साल तक मिलेगा मुफ्त चावल

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Dec 27, 2023, 07:36 AM IST

Chhattisgarh News: बता दें कि चुनाव जीतने के बाद बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष के रूप में काम कर चुके आदिवासी नेता विष्णु देव साय (59) नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना था।

Free Rice for Poor in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने राज्य के गरीब परिवारों को नए वर्ष से अगले पांच साल तक मुफ्त चावल देने का फैसला किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस कदम से 67 लाख से अधिक लाभार्थियों को फायदा होगा। उन्होंने बताया कि राज्य में उचित मूल्य दुकानों से गरीब परिवारों को नए साल जनवरी 2024 से दिसंबर 2028 तक चावल निःशुल्क मिलेगा। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने इस संबंध में सभी जिला कलेक्टर को निर्देश जारी कर दिया है।

Vishnu Deo

विष्णु देव साय

विष्णु देव साय ने किए वादे

बता दें कि चुनाव जीतने के बाद बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष के रूप में काम कर चुके आदिवासी नेता विष्णु देव साय (59) नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना था। विधायक दल की बैठक के बाद साय ने मीडिया से कहा था कि उनकी पार्टी के घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा करना उनकी सरकार की प्राथमिकता होगी। मुख्यमंत्री के रूप में मैं पार्टी के चुनाव पूर्व वादों को पूरा करने की कोशिश करूंगा, जो सरकार के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी थी।

End of Feed