छत्तीसगढ़ के नए CM बने विष्णुदेव साय: प्राथमिकता पर ये चीजें रहेंगी, पर सरकार के लिए चुनौती भी

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 13, 2023, 05:03 PM IST

दरअसल, भाजपा ने रविवार (10 दिसंबर, 2023) को पूर्व केंद्रीय मंत्री और छत्तीसगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष के रूप में काम कर चुके आदिवासी नेता साय (59) को नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना। साय राज्य के सरगुजा संभाग की कुनकुरी सीट से विधायक चुने गए हैं।

विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। बुधवार (13 दिसंबर, 2023) को उन्होंने सूबे के सीएम पद की शथप ली। सूबे की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में इस दौरान उनके साथ दो डिप्टी-सीएम ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली।

Vishnu Deo Sai

छत्तीसगढ़ के सीएम पद की शपथ लेते हुए विष्णुदेव साय।

नई कैबिनेट में किसे शामिल किया जाएगा और क्या राज्य में दो उप मुख्यमंत्री होंगे, इन अटकलों के बीच साव ने कहा, ‘‘शपथ लेने वाले नेताओं की संख्या के बारे में समय आने पर जानकारी मिल जाएगी।’’ वैसे, भाजपा के सूत्रों ने बताया कि नई मंत्रिमंडल में नये और पुराने नेताओं का मिश्रण हो सकता है।

End of Feed