इंदौर में आज 'छात्रों की गूंज', राहुल गांधी के विरोध में लगे 'झूठ की गूंज' के पोस्टर, BJP बोली-तनाव की स्थिति बनती है तो जिम्मेदारी कांग्रेस की

राहुल के इस कार्यक्रम को लेकर राजनीति तेज हो गई है। उनके इस कार्यक्रम के विरोध में शहर में कई स्थानों पर पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर पर राहुल की तस्वीर के साथ 'झूठ की गूंज' लिखा हुआ है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल करीब दो बजे इंदौर पहुंचेंगे।

Rahul Gandhi News: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का शनिवार को इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम होना है। इसके लिए कांग्रेस ने बड़ी तैयारी की है। राहुल शाम करीब 6 बजे भारत जोड़ो मैदान पहुंचेंगे और छात्रों के साथ संवाद करेंगे। वहीं, राहुल के इस कार्यक्रम को लेकर राजनीति तेज हो गई है। उनके इस कार्यक्रम के विरोध में शहर में कई स्थानों पर पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर पर राहुल की तस्वीर के साथ 'झूठ की गूंज' लिखा हुआ है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल करीब दो बजे इंदौर पहुंचेंगे।

Chhatron Ki Goonj

इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम।

गीता भवन, पलासिया, वर्ल्ड कप, MR9, विजयनगर, भंवरकुआं समेत शहर के कई इलाकों में राहुल के विरोध में पोस्टर लगे हैं। पोस्टरों पर लिखा- 'झूठ की गूंज पर होगी सत्य की विजय'।

End of Feed