छत्रपति शिवाजी महाराज ने स्वशासन दिखाया, गुलामी की मानसिकता को खत्म किया, राज्याभिषेक की 350वीं वर्षगांठ बोले पीएम मोदी

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jun 2, 2023, 11:39 AM IST

Chhatrapati Shivaji Maharaj coronation 350th anniversary: छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की 350वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि छत्रपति शिवाजी हमें प्रेरित करते रहते हैं। वह बहादुरी और साहस के प्रतीक हैं।

Chhatrapati Shivaji Maharaj coronation 350th anniversary: छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की 350वीं वर्षगांठ पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह दिन पूरे महाराष्ट्र में एक त्योहार की तरह मनाया जाता है। जब छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ था, तब इसमें स्वराज का नारा और राष्ट्रवाद का जयघोष था। छत्रपति शिवाजी हमें प्रेरित करते रहते हैं। वह बहादुरी और साहस के प्रतीक हैं और उन्होंने हमें स्वशासन दिखाया। उन्होंने गुलामी की मानसिकता को समाप्त किया। शिवाजी एक महान सैनिक होने के साथ-साथ एक महान प्रशासक भी थे। छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस नई चेतना, नई ऊर्जा लेकर आया है। छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक उस काल का एक अद्भुत और विशेष अध्याय है। राष्ट्रीय कल्याण और लोक कल्याण उनके शासन के मूल तत्व रहे हैं। मैं आज छत्रपति शिवाजी महाराज के चरणों में कोटि-कोटि नमन करता हूं।

Narendra Modi on Chhatrapati Shivaji Maharaj Coronation 350th Anniversary

छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की 350वीं वर्षगांठ पर बोले पीएम मोदी

हमेशा भारत की एकता और अखंडता को सर्वोपरि रखा

पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने हमेशा भारत की एकता और अखंडता को सर्वोपरि रखा। आज 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के विजन में शिवाजी महाराज के विचारों का ही प्रतिबिंब देखा जा सकता है। सैंकड़ों वर्षों की गुलामी ने देशवासियों से उनका आत्मविश्वास छीन लिया था, ऐसे समय में लोगों में आत्मविश्वास जगाना एक कठिन कार्य था। उस दौर में छत्रपति शिवाजी महाराज ने ना केवल आक्रमणकारियों का मुकाबला किया बल्कि जन मानस में ये विश्वास भी कायम किया कि स्वयं का राज संभव है।

End of Feed