Chhannulal Mishra Passes Away: प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र का 91 साल की उम्र में निधन, शोक में डूबा संगीत जगत

फेमस शास्त्रीय गायक और पद्मविभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार काशी में किया जाएगा। बेटी नम्रता मिश्रा ने बताया कि पंडित छन्नूलाल का अंतिम संस्कार बनारस में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिता मिश्र मीर्जापुर ही थे, जब उनका निधन हुआ।

Chhannulal Mishra Passes Away: फेमस शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र का गुरुवार सुबह निधन हो गया। उन्हें हाल ही में BHU से छुट्टी मिलने के बाद मीरजापुर के रामकृष्ण सेवा मिशन चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उनकी तबीयत ठीक बताई थी। हालांकि, सुबह 4.15 मिनट पर उन्होंने 91 साल की उम्र में दम तोड़ दिया। उनकी बेटी नम्रता मिश्र ने बताया कि पंडित छन्नूलाल का अंतिम संस्कार बनारस में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिता मिश्र मीर्जापुर ही थे, जब उनका निधन हुआ। बता दें कि उन्हें कुछ समय पहले माइनर अटैक आया था।

pandit

पंडित छन्नूलाल मिश्र का 91 साल की उम्र में निधन (Photo-PTI)

काशी में होगा अंतिम संस्कार

छन्नूलाल का अंतिम का संस्कार वाराणसी स्थित मणिकर्णिका घाट पर किया जाएगा। परिजनों के मुताबिक लगभग दो महीने पहले माइनर अटैक आने के बाद पहले उन्हें मिर्जापुर सीट एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, हालत बिगड़ने पर उन्हें बीएचयू रेफर कर दिया गया। छन्नूलाल को फेफड़े में इन्फेक्शन, खून की कमी, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की समस्या थी। BHU में उनका 17 दिनों तक इलाज चला। 27 सितंबर को डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी। इसके बाद वो अपने बेटी के घर चले गए। इसी बीच गुरुवार की सुबह उनकी तबियत खराब हुई और उनका निधन हो गया।

End of Feed