होम थिएटर हुआ ब्लास्ट: शादी के तोहफे में मिला था, जैसे ही चालू किया लील गया दूल्हे और भाई की जान; दीवारें-छत ढही

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Apr 5, 2023, 12:06 AM IST

Home Theater Blast News in Hindi: इस हादसे में हेमेंद्र के भाई राजकुमार और डेढ़ साल के बच्चे समेत पांच और लोग जख्मी हुए हैं। वैसे, घटना के बाद परिवार के बाकी सदस्यों ने शव और घायलों को जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल में पहुंचाया।

Home Theater Blast News in Hindi: स्मार्टफोन या उसकी बैट्री के ब्लास्ट होने की खबरें आपने पिछले कुछ समय में खूब सुनी होंगी, पर क्या होम थिएटर के ब्लास्ट होने के बारे में सुना है। अगर नहीं तो मंगलवार (चार अप्रैल, 2023) को ऐसा ही एक मामला सामने आया, जिसमें होम थिएटर फट गया और ब्लास्ट इतना जोरदार था कि वह दो लोगों की जान लील गया। रोचक बात यह है कि यह होम थिएटर शादी के तोहफे में मिला था और मृतकों में दूल्हे और उसका भाई शामिल था।

Home Theater Blast, Chattishgarh News

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

यह पूरा मामला छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले का है। समाचार एजेंसी पीटीआई को इस बारे में पुलिस अधिकारियों ने आशंका जताई कि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के अंदर विस्फोटक रखा था, जिससे यह धमाका हुआ। जिले की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर ने कहा- सोमवार को रेंगाखार थाना क्षेत्र के चमारी गांव में होम थिएटर में विस्फोट होने से दूल्हा हेमेंद्र मेरावी (22) और उसके बड़े भाई राजकुमार (30) की मौत हो गई। जिस कमरे में होम थिएटर रखा था, विस्फोट के कारण उसकी दीवारें और छत ढह गई।

End of Feed