ED raids in Chattisgarh: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार (11 अक्टूबर, 2022) को छत्तीसगढ़ में बड़े स्तर पर छापेमारी अभियान चलाया। ईडी के दस्ते ने सुबह सात बजे सूबे में करीब दर्जन भर लोकेशंस पर रेड डालीं। छापेमारी का आगाज राजधानी रायपुर से किया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जिन ठिकानों पर छापे मारे गए, वे कथित तौर पर सीएम और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के करीबी हैं। हालांकि, इस बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।
इस बीच, समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट में बताया गया कि यह कथित आय से अधिक संपत्ति (डीए) का मामला है, जिसमें बघेल के करीबी बताए जा रहे सरकारी अफसरों के 12 से अधिक स्थानों पर ईडी ने छापेमारी की।
आईएएस अधिकारी जेपी मौर्य और रानू साहू के परिसर उन लोगों में थे, जिनके घर पर केंद्रीय धनशोधन रोधी एजेंसी ने छापेमारी की। ईडी की टीम भी तीन आईपीएस अधिकारियों के परिसर में पहुंची।
#BreakingNow: मनी लॉन्ड्रिंंग केस में ईडी की रडार पर 2 अफसर, माइनिंग हेड #IAS जेपी मौर्य के घर पर भी छापा… t.co/CNdxWQIFlu
— ANI (@ANI) Oct 11, 2022
सूत्रों ने बताया कि चुनिंदा अफसरों, सीए और कारोबारियों, रायगढ़ के कलेक्टर रानू साहू, उनके पति और आईएएस अफसर माइनिंग सेक्रेट्री जेपी मौर्य, रायपुर और रायगढ़ में उनके आवास और रायगढ़ में कुछ कारोबारियों के यहां भी छापे मारे।
Enforcement Directorate is conducting raids in Raipur, Durg and Mahasamund & Raigarh districts of Chhattisgarh.(P… t.co/FQ91RYueBj
— ANI (@ANI) Oct 11, 2022
यही नहीं, दुर्ग, भिलाई और रायपुर में भी फिलहाल छापेमारी की गई। कहा गया कि वहां कुछ सीए के ठिकानों पर दबिश दी गई। वहीं, इससे पहले जब छापे मारे गए थे, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे 'राजनीतिक छापेमारी' करार दिया था।
