केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में भारी बारिश और बर्फबारी, श्रीनगर में रोकी गई चारधाम यात्रा

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated May 1, 2023, 03:35 PM IST

Char Dham Yatra: उत्तराखंड में मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां एक मई से चार मई तक भारी बर्फबारी और बारिश के आसार हैं, जिसके कारण चार धाम यात्रियों को मौसम की कड़ी परीक्षा से गुजरना पड़ रहा है।

Char Dham Yatra: बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी प्रशासन के साथ ही यात्रियों के लिए भी मुसीबत बन गई है। यहां मौसम तीर्थयात्रियों की कड़ी परीक्षा ले रहा है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को ब्रदीनाथ और केदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी और बारिश हुई, जिसके बाद एहतियातन चार धाम यात्रा को रोक दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, यात्रियों को श्रीनगर में रोका गया है।

Kedarnath Dham

बर्फबारी के बाद रोकी गई चारधाम यात्रा

पौड़ी एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया, बद्रीनाथ और केदारनाथ में लगातार हो रही बर्फबारी और भारी बारिश के कारण बद्रीनाथ और केदारनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों को श्रीनगर गढ़वाल में रोक दिया गया है. यात्रियों से मौसम साफ होने तक श्रीनगर में रहने की अपील की जा रही है।

End of Feed