Delhi IGI Airport: कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर अव्यवस्था का माहौल! 10 प्लेन डायवर्ट, 100 उड़ानों में देरी, कुछ कैंसिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 14, 2024, 11:38 PM IST

Delhi IGI Airport: पीटीआई को दिल्ली हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह साढ़े चार बजे और दोपहर 12 बजे के बीच दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों सहित कुल 10 उड़ानों को जयपुर की ओर रवाना किया गया।

Delhi IGI Airport: दिल्ली में कोहरे के कारण विमानों के परिचालन पर बड़ा असर पड़ा है। जिसके कारण आईजीआई पर अव्यवस्था का माहौल भी देखने को मिल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार आईजीआई एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली जहां कुछ फ्लाइटों को कैंसिल किया गया है, वहीं 10 को डायवर्ट किया गया है, साथ ही 100 फ्लाइटों के उड़ानों में देरी हुई है।

igi airport

फ्लाइट कैंसिल होने पर धरने पर बैठे यात्री ( फोटो- @gcvenkateshima)

End of Feed