अनुप्रिया पटेल के VIP सुरक्षा कवच में बदलाव, Y+ कैटेगरी में CISF के कमांडो रहेंगे तैनात, टॉप 20 में हुईं शामिल!

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jun 7, 2023, 10:06 PM IST

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल (Anupriya Patel) के वीआईपी सुरक्षा कवच में बदलाव करते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के सशस्त्र कमांडो की Y+’ सुरक्षा दी है।

मोदी सरकार की केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल (Anupriya Patel) के वीआईपी सुरक्षा कवच में बदलाव किया गया है। अब उनकी सुरक्षा में CRPF के बजाय केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) तैनात होगा। सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) अब मंत्री को सशस्त्र कमांडो की ‘वाई प्लस’ सुरक्षा प्रदान करेगा। उन्हें पूरे देश में सुरक्षा मिलेगी। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की वीआईपी सुरक्षा शाखा अब तक उसी ‘वाई प्लस’ सुरक्षा के तहत मंत्री की सुरक्षा कर रही थी। सूत्रों ने बताया कि CISF के 11 सुरक्षाकर्मियों का एक दल चौबीसों घंटे पाली के आधार पर पटेल को सुरक्षा मुहैया कराएगा।

Anupriya Patel, Anupriya Patel VIP Security, CISF Security Cover

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल की सुरक्षा बढ़ी (तस्वीर-फेसबुक)

इंडिया बेसिस पर मिलेगी Y+ कैटगरी की सुरक्षा

गृह मंत्रालय (MHA) ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल को ऑल इंडिया बेसिस पर 'Y+' कैटगरी सुरक्षा कवर प्रदान करने का आदेश दिया है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल को वर्तमान में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) सुरक्षा कवर प्रदान किया जा रहा है।

End of Feed