-250 डिग्री तापमान और घोर अंधेरे के बाद अब हुआ सूर्योदय...क्या आज जागेंगे विक्रम और रोवर?

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Sep 22, 2023, 11:37 AM IST

इसरो वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि विक्रम और प्रज्ञान दोबारा जागेंगे। यह तभी संभव होगा जब चंद्रमा पर तापमान शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बढ़ जाएगा।

Vikram Pragyan Update: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) चंद्रयान-3 मिशन के दूसरे चरण की तैयारी में जुटा है। आज का दिन लैंडर विक्रम और प्रज्ञान रोवर के लिए बेहद अहम है। चंद्रमा पर सूर्योदय हो चुका है और अब इंतजार विक्रम और प्रज्ञान के जगने का है। 14 दिन के अभियान के बाद दोनों स्लीप मोड में चले गए थे। इसरो की कोशिश है कि सूर्योदय के बाद दोनों फिर से काम करना शुरू कर दें। हालांकि इस मिशन को 14 दिन के लिए ही तैयार किया गया था। ऐसे में अगर चंद्रयान-3 दोबारा काम करने शुरू कर दे तो ये इसरो के लिए एक बोनस होगा।

chandrayaan 3

क्या आज जागेंगे विक्रम और प्रज्ञान

23 अगस्त को रचा था इतिहास

चंद्रयान-3, 23 अगस्त को चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरा था। थोड़े समय के आराम और रिचार्ज के बाद विक्रम लैंडर और रोवर प्रज्ञान अपने मिशन के दूसरे चरण में प्रवेश करने के लिए तैयार हैं। इसरो वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि विक्रम और प्रज्ञान दोबारा जागेंगे। यह तभी संभव होगा जब चंद्रमा पर तापमान शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बढ़ जाएगा। ऐसी स्थिति में कम्युनिकेशन सर्किट सक्रिय हो जाएगा जिसे "वेक-अप सर्किट" के रूप में जाना जाता है।

End of Feed