चंद्रयान-3 ने रचा इतिहास, अब चांद की धरती पर अपनी छाप छोड़ रहा रोवर प्रज्ञान

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Aug 24, 2023, 10:01 AM IST

गुरुवार को रात लगभग 12.30 बजे रोवर लैंडर से चंद्रमा की सतह पर आकर चारों ओर घूम रहा है। यह चंद्रमा की सतह पर अपनी छाप छोड़ रहा है।

Chandrayaan-3 Landing: चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक लैंडिंग के बाद यह अपने मिशन पर जुट गया है। अब रोवर प्रज्ञान चांद की धरती पर अपनी छाप छोड़ रहा है। रोवर कुल 14 दिनों तक चांद पर रहेगा और अहम डेटा जुटाएगा। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी (इसरो) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारत का चंद्रमा रोवर अब चांद पर घूम रहा है और मिट्टी पर अपनी छाप छोड़ रहा है।

pragyan

रोवर प्रज्ञान

गुरुवार को रात लगभग 12.30 बजे रोवर लैंडर से चंद्रमा की सतह पर आकर चारों ओर घूम रहा है। विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) के निदेशक डॉ. एस. उन्नीकृष्णन नायर ने आईएएनएस को बताया, यह चंद्रमा की सतह पर अपनी छाप छोड़ रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का लोगो और राष्ट्रीय प्रतीक को रोवर के पहियों पर उकेरा गया है, ताकि जब यह चारों ओर घूमे तो अपनी छाप छोड़ सके।

End of Feed