शादी का झांसा देकर रेप की शिकायत पर चंद्रशेखर आजाद की बढ़ीं मुश्किलें? कोर्ट ने पुलिस से मांगी जांच रिपोर्ट

नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ शादी का झांसा देकर कथित रेप की शिकायत के मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस के DCP को अगली सुनवाई तक जांच पूरी कराने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 23 अक्टूबर को होगी।

नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद की मुश्किलें बढ़ चुकी है। उनके खिलाफ दर्ज कराई गई कथित रेप शिकायत के मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस के डीसीपी को निर्देश दिया है कि मामले की जांच अगली सुनवाई तक पूरी की जाए। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 23 अक्टूबर की तारीख तय की है।

chandrasekhar azad

चंद्रशेखर आजाद पर रेप के आरोप मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने DCP को दिया निर्देश। PTI

यह मामला एक महिला की शिकायत से जुड़ा है, जिसमें उसने चंद्रशेखर आजाद पर शादी का झांसा देकर कथित तौर पर रेप करने का आरोप लगाया है। एक पीड़िता ने सांसद चंद्रशेखर आजाद पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, मानसिक और भावनात्मक शोषण करने के साथ ही धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है और कोर्ट ने जांच की प्रगति पर दिल्ली पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।

End of Feed