हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण चंडीगढ़-मनाली और मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित

सड़क के दोनों ओर फंसे वाहनों की कतार लग जाने से लंबा जाम लग गया और एहतियात के तौर पर वाहनों को पंडोह बांध पर रोक दिया जा रहा है।मशीन भी घटनास्थल पर लाई गई हैं, लेकिन रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण मरम्मत कार्य में बाधा उत्पन्न हो गई।

हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से शुक्रवार को कई सड़कें अवरुद्ध हो गईं।अधिकारियों ने बताया कि चंडीगढ़-मनाली और मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया, जिससे यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा तथा यातायात जाम की स्थिति पैदा हो गई।उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ निवासी जयकिशन नाम का टैक्सी चालक मंडी जिले में पंडोह बांध के निकट कैंच मोड़ पर भूस्खलन के कारण घायल हो गया तथा उसका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

Himachal Pradesh Rain

हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर (फाइल फोटो: PTI)

अधिकारियों के अनुसार, शिवाबदर मार्ग का एक हिस्सा धंस गया, जिससे चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग 21 अवरुद्ध हो गया और गांव से सड़क संपर्क पूरी तरह टूट गया।मंडी की पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने बताया कि बारिश रुकते ही सड़क के एक तरफ से यातायात बहाल कर दिया जाएगा।मशेरन नाले में बाढ़ आ जाने और सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर एवं मलबा बिखर जाने से मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग 3 यहां लाहौल एवं स्पीति ज़िले के जिस्पा में बंद कर दिया गया। सड़क पर मलबा गिरने का वीडियो भी प्रसारित हो रहा है और यहां आई बाढ़ से कई लोगों के खेत बर्बाद हो गए हैं।

End of Feed