Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में पानी टपकने के मामले में चंपत राय का बयान, बोले गर्भ गृह में नहीं गया पानी, बताई पूरी बात

Water in Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर में पानी टपकने की खबरों के तूल पकड़ने पर अब ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का बयान सामने आया है।

Water in Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर में पानी टपकने की खबरें सामने आईं थीं इसे लेकर मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने इस पर सख्त नाराजगी जाहिर की थी इसके बाद अब ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का बयान सामने आया है उन्होंने इस मामले का वस्तुस्थिति के बारे में बताया है।

Water in Ayodhya Ram Mandir

अयोध्या राम मंदिर में पानी टपकने की खबरों पर चंपत राय का बयान

मंदिर में पानी आने को लेकर मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास के सवाल के बाद नृपेंद्र मिश्रा ने इस पर बयान जारी किया था गौर हो कि अयोध्या में शनिवार रात हुई बारिश में रामपथ मार्ग और उससे जुड़ी गलियों में काफी जलभराव हो गया था घरों में सीवर का पानी भर जाने के अलावा अयोध्या नगर में रामपथ मार्ग और नवनिर्मित सड़कें कई स्थानों पर धंस गई थीं।

End of Feed