राम मंदिर चंदा चोरी : '45 साल का जीवन खुली किताब, SIT की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार करें';ट्रस्ट से बाहर होने के बाद चंपत राय का खुला पत्र

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में चंपत राय ने रामभक्तों के नाम पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने खुद पर लगाए जा रहे आरोपों को खारिज करते हुए एसआईटी जांच का अंतिम परिणाम का इंतजार करने को कहा।

राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर चल रही जांच के बीच श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी बात रखी है। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के नाम एक हस्तलिखित पत्र जारी कर अपील की है कि मामले में चल रही एसआईटी जांच पूरी होने तक धैर्य बनाए रखें।

champat rai

चंपत राय ने लिखा खुला पत्र।

रामभक्तों के नाम लिखी अपनी पाती में चंपत राय ने लिखा कि रामजन्मभूमि मंदिर परिसर के दानपात्र की धनराशि को लेकर कई तरह की चर्चाएं और आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ भी कई "अनर्गल आरोप" लगाए गए, लेकिन उन्होंने इस पूरे मामले में अब तक मौन बनाए रखा है।

End of Feed