देश

बड़ी खबर! BJP में आज शामिल हो सकते हैं चंपई सोरेन, JMM के कुछ विधायक भी थाम सकते हैं भगवा पार्टी का दामन

Champai Soren News : विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) को बड़ा झटका लग सकता है। सूत्रों का कहना है कि पूर्व सीएम चंपई सोरेन रविवार को तीन बजे दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि उनके साथ कुछ विधायक भी भाजपा का दामन थाम सकत हैं।

Image

भाजपा में शामिल हो सकते हैं चंपई सोरेन।

KEY HIGHLIGHTS
  • झारखंड की राजनीति में बड़ा उलटफेर हो सकता है, भाजपा में शामिल हो सकते हैं चंपई ं
  • चंपई सोरेन के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा के कुछ विधायक भी भाजपा का दामन थाम सकते हैं
  • झारखंड के कद्दावर नेता हैं चंपई, हेमंत सोरेन से पहले झारखंड के मुख्यमंत्री थे

Champai Soren News : विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) को बड़ा झटका लग सकता है। सूत्रों का कहना है कि पूर्व सीएम चंपई सोरेन रविवार को तीन बजे दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि उनके साथ कुछ विधायक भी भाजपा का दामन थाम सकत हैं। चंपई का भाजपा में शामिल होना मुख्यमंत्री हेमत सोरेन के लिए एक बड़ा झटका होगा। सूत्रों का कहना है कि चंपई जेएमएम के कुछ विधायकों के साथ दिल्ली आ रहे हैं। वह भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ लगातार संपर्क में हैं।

मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं-चंपई

चंपई के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर झारखंड की राजनीति में गरमा गई है। हालांकि, शनिवार को जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस बारे में किसी तरह की जानकारी होने से इंकार किया। मीडिया की कुछ खबरों में शुक्रवार को दावा किया गया कि चंपई सोरेन झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो सकते हैं। जमशेदपुर रवाना होने से पहले चंपई ने संवाददाताओं से कहा, ‘मुझे ऐसी अटकलों और खबरों म के बारे में कुछ नहीं पता... मैं जहां हूं, वहीं हूं...।’

लोबिन हेम्ब्रम के साथ चंपई की मुलाकात

चंपई सोरेन ने यह भी कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम के साथ उनकी मुलाकात एक नियमित मामला था। चंपई ने कहा, ‘उन्होंने (हेम्ब्रम) मुझसे मुलाकात की, लेकिन हमारी चर्चा सामान्य थी।’हेम्ब्रम कथित तौर पर भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं। हेम्ब्रम को हाल में दल-बदल विरोधी कानून के तहत झामुमो विधायक के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया

विशाल व्यक्तित्व वाले हैं चंपई-दीपक प्रकाश

इस खबर को बीजेपी नेता भी हवा दे रहे हैं। झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा, मैंने ये बात सिर्फ रिपोर्ट्स में सुनी है। मेरे पास कोई प्रामाणिक जानकारी नहीं है। वह झारखंड के सीएम के रूप में अच्छा काम कर रहे थे। सब कुछ केंद्रीय नेतृत्व पर निर्भर करता है। वह एक विशाल व्यक्तित्व वाले हैं। झारखंड की 3.5 करोड़ जनता उनके काम से खुश थी। लेकिन जिस तरह से उन्हें सीएम पद से हटाया गया, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। यह एक झटका था कि एक अच्छे व्यक्ति को सीएम की कुर्सी से हटा दिया गया, उनकी गलती क्या थी?

चंपई की खुलकर तारीफ कर रहे भाजपा के नेता

इससे पहले झारखंड में भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्व सरमा भी चंपई की तारीफ कर चुके हैं। असम के सीएम सरमा कहा कि चंपाई सोरेन झामुमो में रहकर शिबू सोरेन के साथ संघर्ष किया है। झामुमो में हेमंत से ज्यादा चंपाई सोरेन का हक है। उनका व्यक्तित्व बड़ा, उन पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। वह अपना रास्ता चुनने के लिए खुद समर्थ हैं। चंपई के मुख्यमंत्री कांल में बीजेपी ने उन पर कभी सीधा हमला नहीं बोला। बीजेपी नेता अब चंपई की खुलकर तारीफ कर रहे हैं और उनका हक पार्टी पर ज्यादा बता रहे हैं।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

मेदांता हॉस्पिटल के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, वांगचुक से विपक्षी सांसदों को नहीं मिलने दे रही पुलिस; धरने पर बैठे संजय सिंह

मेदांता हॉस्पिटल के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, वांगचुक से विपक्षी सांसदों को नहीं मिलने दे रही पुलिस; धरने पर बैठे संजय सिंह

अनंतनाग आतंकी हमला: पुलिसकर्मी की मौत के बाद कश्मीर में तलाशी अभियान तेज, 1000 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में लिए गए

अनंतनाग आतंकी हमला: पुलिसकर्मी की मौत के बाद कश्मीर में तलाशी अभियान तेज, 1000 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में लिए गए

राम मंदिर ट्रस्ट बैठक: धार्मिक कार्यों की जिम्मेदारी 5 संतों को सौंपने का फैसला, सीईओ नियुक्ति प्रक्रिया एक महीने के लिए बढ़ी

राम मंदिर ट्रस्ट बैठक: धार्मिक कार्यों की जिम्मेदारी 5 संतों को सौंपने का फैसला, सीईओ नियुक्ति प्रक्रिया एक महीने के लिए बढ़ी

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के विद्युतीकरण का काम हुआ तेज, पहली बार भारत में लगेगी हाई-स्पीड 2×25 kV प्रणाली

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के विद्युतीकरण का काम हुआ तेज, पहली बार भारत में लगेगी हाई-स्पीड 2×25 kV प्रणाली

Sonam Wangchuk Letter: 'मैं भी जीना चाहता हूं, लेकिन....'; सोनम वांगचुक ने नड्डा और जितेंद्र सिंह को लिखी चिट्ठी, रखी ये शर्त

Sonam Wangchuk Letter: 'मैं भी जीना चाहता हूं, लेकिन....'; सोनम वांगचुक ने नड्डा और जितेंद्र सिंह को लिखी चिट्ठी, रखी ये शर्त