Bareilly crime : बरेली में दिलदहलाने वाली घटना हुई है। यहां एक 25 साल के दलित लड़के को मारकर पेड़ से लटका दिया गया है। बताया जा रहा है कि युवक की हत्या प्रेम प्रसंग की वजह से हुई है। पीड़ित परिवार की शिकायत है कि उनका बेटा एक मुस्लिम लड़की से प्रेम करता था। लड़की के परिवार वालों की तरफ से उन्हें रिश्ता खत्म करने के लिए धमकी भी दी जा रही थी। परिवार के शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है, वे पीड़ित परिवार को न्याय देने की मांग कर रहे हैं।
क्राइम
मुस्लिम लड़की से प्यार करने पर तालिबानी सजा, दलित युवक को मारकर पेड़ से लटकाया, लोगों में भारी आक्रोश
- Edited by: आलोक कुमार राव
- Updated Aug 18, 2024, 11:48 AM IST
Bareilly crime : लड़के के घर वालों का आरोप है कि सूरज की हत्या लड़की के घर वालों ने की है। परिवार वालों का कहना है कि सूरज को पूछते हुए लड़की पक्ष के 10 से 15 लोग उनके यहां आए थे। उन्होंने सूरज को देख लेने की धमकी दी थी। बताया जा रहा है कि मुस्लिम लड़की सूरज के साथ भागकर उत्तराखंड के रुद्रपुर चली गई थी।
KEY HIGHLIGHTS
- बताया जा रहा है कि दलित युवक मुस्लिम लड़की से प्रेम करता था
- लड़ी के और लड़की दोनों भागकर उत्तराखंड के रुद्रपुर चले गए थे
- लड़की के घर वालों ने सूरज के घर वालों को धमकी दिया था
