चमोली के हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट सुरंग में बड़ा हादसा, 70 मजदूर घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में निर्माणाधीन विष्णुगढ़–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। पीपलकोटी क्षेत्र की सुरंग के भीतर मजदूरों को ले जा रही एक लोको ट्रेन की सामग्री ढोने वाली दूसरी ट्रेन से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में करीब 0मजदूर घायल हुए हैं।

उत्तराखंड के चमोली जिले में निर्माणाधीन विष्णुगढ़–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। पीपलकोटी क्षेत्र की सुरंग के भीतर मजदूरों को ले जा रही एक लोको ट्रेन की सामग्री ढोने वाली दूसरी ट्रेन से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में करीब 70 मजदूर घायल हुए हैं, जिनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट सुरंग के निर्माण के दौरान एक लोकल स्तर पर ट्रांसपोर्टेशन अरेंजमेंट में प्रयोग की जा रही ट्रॉली से सम्बंधित घटना घटित हुई।

Train accident

उत्तराखंड के चमोली में दो रेल की जबरदस्त टक्कर।(फोटो सोर्स: istock)

हालांकि, इस घटना का भारतीय रेलवे से कोई सम्बन्ध नहीं है। यह प्रोजेक्ट टीम द्वारा लोकल स्तर पर प्रयोग क्या जा रही परिवहन व्यवस्था है।

End of Feed