Indigo Crisis: 'हम सचमुच क्षमाप्रार्थी हैं...' इंडिगो चेयरमैन बोले- जांच में बाहरी विशेषज्ञों को शामिल करेंगे

इंडिगो चेयरमैन ने कहा कि मैं बहुत सरलता और स्पष्टता से कहना चाहता हूं,हमें उड़ान सेवाओं में हुए व्यवधान के लिए खेद है। तीन दिसंबर को अप्रत्याशित घटनाओं की एक शृंखला के चलते बड़े पैमाने पर उड़ानें रद्द हुईं। संकट के उन दिनों में हम आपकी अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर पाए। इसके लिए हम सचमुच क्षमाप्रार्थी हैं।

इंडिगों में जारी परिचालन संकट के बीच विमानन कंपनी के चेयरमैन विक्रम मेहता ने माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि एयरलाइन का निदेशक मंडल हाल में हुए उड़ान व्यवधानों के हर पहलू की जांच करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि व्यवधानों के मूल कारणों का पता लगाने में मदद करने के लिए बाहरी तकनीकी विशेषज्ञों को भी शामिल करने का निर्णय लिया गया है।

इंडिगो चेयरमैन विक्रम मेहता ने मांगी माफी।

इंडिगो चेयरमैन विक्रम मेहता ने मांगी माफी। (PTI)

इंडिगो चेयरमैन ने कहा कि मैं बहुत सरलता और स्पष्टता से कहना चाहता हूं,हमें उड़ान सेवाओं में हुए व्यवधान के लिए खेद है। तीन दिसंबर को अप्रत्याशित घटनाओं की एक शृंखला के चलते बड़े पैमाने पर उड़ानें रद्द हुईं। हमारे हजारों यात्री फंस गए। मुझे पता है कि इससे कितनी परेशानी हुई।

End of Feed