AAP Chhttisgarh Candidate List: छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी (AAP) ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट सामने आई है, इस लिस्ट में दस उम्मीदवारों के नाम हैं, गौर हो कि इस छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव इस साल होने हैं और पार्टियां इसे लेकर अपने कील-कांटे दुरूस्त कर रही हैं, राज्य में कांग्रेस पार्टी की सरकार है।
इस लिस्ट में दस उम्मीदवारों के नाम हैं
छत्तीसगढ़ में बीजेपी के बाद आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की लिस्ट सामने आई है, वहीं राज्य में सत्ता पर काबिज कांग्रेस ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की कोई लिस्ट रिलीज नहीं की है, जिसपर लोगों की निगाह लगी है।
AAP ने छत्तीसगढ़ की इन 10 सीटों पर उतारे उम्मीदवार-
कोरबा-विशाल केलकर
अकलतरा- आनंद प्रकाश मिरी
कवर्धा- खड़गराज सिंह
भानुप्रतापपुर- कोमल हुपेंडी
भटगांव-सुरेन्द्र गुप्ता
कुनकुरी- लेओस मिंज
राजिम- तेजराम विद्रोही
पत्थलगांव- राजा राम लकड़ा
दंतेवाड़ा- बालू राम भवानी
नारायणपुर- नरेन्द्र कुमार नाग
बताते हैं कि आम आदमी पार्टी की पहली लिस्ट में दस उम्मीदवारों के नाम हैं, इन दस में से नौ सीटों पर कांग्रेस ने पिछले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी तो वहीं 1 सीट पर बीजेपी ने कब्जा जमाया था।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
