Indian Railway: त्योहारी सीजन में मध्य रेलवे की खास तैयारी, विशेष ट्रेनें और होल्डिंग एरिया से सुगम होगी यात्रा

Indian Railway: भारतीय रेलवे कुल 12,011 त्योहारी विशेष ट्रेनें चला रहा है, जिससे 1 करोड़ से ज्यादा यात्रियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

Indian Railway: दीपावली और छठ पूजा के दौरान होने वाली भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मध्य रेलवे ने व्यापक तैयारियां की हैं। मध्य रेलवे ने 1,998 विशेष ट्रेनों की घोषणा की है, जिनसे बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश जैसे गंतव्यों के लिए 30 लाख से अधिक यात्रियों को सुविधा होगी।भारतीय रेलवे कुल 12,011 त्योहारी विशेष ट्रेनें चला रहा है, जिससे 1 करोड़ से ज्यादा यात्रियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

TRAIN

त्योहारी सीजन में मध्य रेलवे की खास तैयारी (फाइल फोटो)

मध्य रेलवे के महाप्रबंधक विजय कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और भीड़ प्रबंधन के लिए छह प्रमुख स्टेशनों, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी), लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी), दादर, पुणे, नासिक रोड और नागपुर, पर होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं।

End of Feed