यात्रीगण कृपया ध्यान दें! ट्रेन में मास्टरशेफ बनना पड़ेगा महंगा; वायरल मैगी वीडियो के बाद सेंट्रल रेलवे की चेतावनी

भारतीय रेलवे की एसी कोच में मैगी पकाते एक महिला का वीडियो इस हफ्ते सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया। इलेक्ट्रिक केतली से खाना बनाते देख सेंट्रल रेलवे ने तुरंत सुरक्षा संबंधी सख्त चेतावनी जारी की। रेलवे ने साफ कहा कि ऐसे हाई-वोल्टेज डिवाइस आग और तकनीकी खराबी का बड़ा खतरा पैदा करते हैं, इसलिए इनका इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित है।

Central Railway Warning 2025: सोशल मीडिया पर इस हफ्ते एक वीडियो खूब वायरल हुआ, जिसमें एक महिला भारतीय रेलवे की एसी कोच में मैगी बनाती नजर आई। वीडियो में दिखाया गया है कि महिला ने कोच में लगे पावर सॉकिट में अपनी इलेक्ट्रिक केतली लगाकर मैगी तैयार की। ये सॉकिट सिर्फ मोबाइल चार्जिंग के लिए होते हैं, लेकिन यात्रा के दौरान महिला ने इसका इस्तेमाल खाना बनाने के लिए कर लिया। इस घटना के बाद सेंट्रल रेलवे ने सुरक्षा को लेकर सख्त सलाह जारी किया। वीडियो जैसे ही एक्स (X) पर सामने आया, वैसे ही तेजी से वायरल होकर सेंट्रल रेलवे का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

Central Railway Issues Warning After Viral Maggi Video (Photo: Twitter-@Central_Railway)

वायरल मैगी वीडियो के बाद सेंट्रल रेलवे ने जारी की चेतावनी(फोटो: Twitter-@Central_Railway)

पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए सेंट्रल रेलवे के आधिकारिक एक्स अकाउंट ने कड़ा संदेश जारी किया। बयान में कहा गया, “चैनल और संबंधित व्यक्ति पर कार्रवाई की जा रही है। ट्रेनों में इलेक्ट्रिक केतली का उपयोग सख्त मना है। यह असुरक्षित है, अवैध है और दंडनीय अपराध भी। ऐसा करना आग लगने जैसी गंभीर घटना को जन्म दे सकता है और अन्य यात्रियों के लिए भी बड़ा खतरा बन सकता है। इससे ट्रेन की बिजली आपूर्ति बाधित हो सकती है और एसी तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम में खराबी आने की संभावना भी रहती है। यात्रियों से अपील है कि वे किसी भी तरह के ऐसे खतरनाक व्यवहार से दूर रहें। अगर उन्हें इस तरह की कोई गतिविधि दिखाई दे, तो तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित करें ताकि सभी की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।”

End of Feed