दिल्ली के 'नेहरू मेमोरियल म्यूजियम का मोदी सरकार ने बदला नाम, अब जाना जाएगा इस नाम से

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Aug 15, 2023, 10:07 PM IST

केंद्र सरकार ने मंगलवार को दिल्ली के तीन मूर्ति भवन पर स्थित नेहरू मेमोरियल म्यूजियम व लाइब्रेरी (NMML) का नाम बदल दिया है, अब ये नाम PMMS हो गया है।

केंद्र सरकार ने दिल्ली के तीन मूर्ति भवन स्थित नेहरू मेमोरियल म्यूजियम व लाइब्रेरी (NMML) का नाम बदल दिया। इसका नया नाम प्राइम मिनिस्टर्स म्यूजियम एंड लाइब्रेरी सोसाइटी (PMMS) कर दिया है। सरकार ने बीते 16 जून को ही इस म्यूजियम का नाम बदलने का ऐलान किया था और अब 15 अगस्त से इसे नए नाम से जाना जाएगा।

Nehru Memorial Museum And Library

दिल्ली के तीन मूर्ति भवन पर स्थित नेहरू मेमोरियल म्यूजियम व लाइब्रेरी का नाम बदला

जून में यह फैसला सोसाइटी के उपाध्यक्ष रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की एक बैठक के बाद लिया गया था। नेहरू मेमोरियल म्यूजियम का नाम बदले जाने को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर जमकर हमला किया था।

End of Feed