Electric Bus: केंद्र ने पांच शहरों के लिए 10,900 इलेक्ट्रिक बसों को दी मंजूरी

  • Agency by: Agency
  • Updated May 22, 2025, 10:30 PM IST

electric bus news: केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी की अध्यक्षता में इलेक्ट्रिक बसों के रोलआउट पर हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

electric bus news: भारी उद्योग मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि पीएम ई-ड्राइव योजना के मौजूदा चरण के तहत बेंगलुरु को लगभग 4,500, हैदराबाद को 2,000, दिल्ली को 2,800, अहमदाबाद को 1,000 और सूरत को 600 इलेक्ट्रिक बसें दी जाएंगी। एक आधिकारिक बयान में कहा गया, "बैठक में तेलंगाना, कर्नाटक, दिल्ली और गुजरात राज्यों पर ध्यान केंद्रित किया गया है। यह निर्णय पूरे भारत में स्वच्छ और समावेशी शहरी परिवहन समाधान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने की दिशा में एक मजबूत कदम है।"

electric buses

इलेक्ट्रिक बसें (प्रतीकात्मक फोटो)

कुमारस्वामी ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अब टिकाऊ शहरी गतिशीलता की दिशा में साहसिक कदम उठा रहा है। बेंगलुरु से लेकर दिल्ली तक, शहर सार्वजनिक परिवहन को स्वच्छ, स्मार्ट और अधिक कुशल बनाने के लिए सक्रिय रूप से इलेक्ट्रिक बसों को अपना रहे हैं।"

End of Feed