Census 2027: चार राज्यों में दिसंबर से शुरू होगी जनगणना, चुनावी राज्यों के लिए बदला कार्यक्रम, जानें कब क्या होगा

जनगणना 2027 के लिए गोवा,उत्तर प्रदेश,पंजाब और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में जनसंख्या की गणना एक दिसंबर, 2026 से चार जनवरी, 2027 तक की जायेगी। भारत के महापंजीयक ने अपने बयान में यह अपडेट जारी किया है।

जनगणना 2027 को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा कार्यक्रम जारी किया है। गोवा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड के गैर-बर्फीले इलाकों में आबादी की गणना 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक कराई जाएगी। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब इन राज्यों में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

census

साल 2027 में होगी जनगणना। तस्वीर-PTI

भारत के महापंजीयक (आरजीआई) एवं जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने शनिवार को जारी राजपत्र अधिसूचना में जनगणना की तारीखों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन राज्यों के नागरिकों को 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक सेल्फ-एन्यूमरेशन यानी खुद अपनी जनगणना संबंधी जानकारी दर्ज कराने की सुविधा भी मिलेगी।

End of Feed