CEC ज्ञानेश कुमार का मेरठ-वाराणसी दौरा स्थगित, उठे सवाल तो चुनाव आयोग ने दी सफाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मेरठ और वाराणसी के प्रस्तावित कार्यक्रमों को लेकर चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि इन्हें अचानक स्थगित नहीं किया गया। आयोग के मुताबिक, दोनों ELC सम्मेलनों को स्थगित करने का फैसला 21 सितंबर को ही लिया गया था।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) के मेरठ और वाराणसी दौरे के स्थगित होने को लेकर चुनाव आयोग ने सफाई दी है। आयोग के मुताबिक, इन दोनों कार्यक्रमों को अचानक स्थगित नहीं किया गया है। दोनों क्षेत्रीय ईएलसी सम्मेलनों को स्थगित करने का फैसला 21 सितंबर को ही लिया गया था और इसका आधिकारिक कम्युनिकेशन भी उसी दिन किया गया था।

gyanesh kumar  (1)

CEC ज्ञानेश कुमार का मेरठ-वाराणसी दौरा टला।

दरअसल, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का मेरठ दौरा 25 सितंबर को प्रस्तावित था। वहीं 28 सितंबर को वाराणसी में कार्यक्रम होना था। इन कार्यक्रमों में युवाओं से संवाद के साथ-साथ चुनावी साक्षरता से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होना था।

End of Feed