CDS जनरल चौहान ने पाकिस्तान-चीन-बांग्लादेश गठजोड़ को लेकर किया आगाह, कहा- भारत की स्थिरता पर पड़ सकता है असर

जनरल चौहान ने कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र के देशों में आर्थिक संकट ने बाहरी शक्तियों को अपने प्रभाव का लाभ उठाने का मौका दिया है, जो भारत के लिए दिक्कतें पैदा कर सकता है।

CDS Gen Chauhan- चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश के गठजोड़ को लेकर आगाह किया है। सीडीएस चौहान ने कहा कि इन तीन देशों के बीच हितों के संभावित गठजोड़ से भारत की स्थिरता और सुरक्षा गतिशीलता पर गंभीर असर पड़ सकता है। जनरल चौहान ने एक थिंक-टैंक में अपने संबोधन में भारत और पाकिस्तान के बीच 7-10 मई के सैन्य संघर्ष पर चर्चा करते हुए कहा कि शायद यह पहली बार है कि दो परमाणु हथियार संपन्न देश सीधे तौर पर शत्रुता में शामिल हैं।

CDS Chauhan

CDS अनिल चौहान ने किया चीन-पाकिस्तान-बांग्लादेश गठजोड़ से आगाह (Photo- PTI)

चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश के हितों का जुड़ाव खतरनाक

जनरल चौहान ने कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र के देशों में आर्थिक संकट ने बाहरी शक्तियों को अपने प्रभाव का लाभ उठाने का मौका दिया है, जो भारत के लिए दिक्कतें पैदा कर सकता है। जनरल चौहान ने ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहा, चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच हितों के संभावित अभिसरण के बारे में हम बात कर सकते हैं, जिसका भारत की स्थिरता और सुरक्षा गतिशीलता पर प्रभाव पड़ सकता है। उनकी टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के पिछले साल अगस्त में ढाका से भागकर भारत में शरण लेने के बाद बांग्लादेश के साथ भारत के संबंधों में भारी गिरावट देखी गई।

End of Feed