'आजादी के समय कई मानकों पर हमसे आगे था PAK, आज भारत से पीछे', CDS ने बताई इसकी वजह

चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने कहा है कि भारत ने 2014 में भी पाकिस्तान के साथ रिश्ते बेहतर करने की कोशिश की। पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में बुलाया गया लेकिन ताली दोनों हाथ से बजती है। यदि सब कुछ करने के बाद शत्रुता ही हासिल होगी तो दूर रहना ही एक अच्छी रणनीति मानी जाएगी।

CDS Anil Chauhan : भारत-पाकिस्तान रिश्ते पर अपनी बात रखते हुए चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने कहा है कि 1947 में आजादी के समय सामाजिक, आर्थिक, जीडीपी, प्रति व्यक्ति आय सहित कई मोर्चों पर पाकिस्तान हमसे आगे था लेकिन आज इन सभी मानकों पर भारत आगे है। देश में भारी विविधताएं होने के बावजूद भारत ने यह उपलब्धि हासिल की है लेकिन यह सफलता ऐसे नहीं मिली है। यह एक लंबी रणनीति का परिणाम है। भारत ने 2014 में भी पाकिस्तान के साथ रिश्ते बेहतर करने की कोशिश की। पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में बुलाया गया लेकिन ताली दोनों हाथ से बजती है। यदि सब कुछ करने के बाद शत्रुता ही हासिल होगी तो दूर रहना ही एक अच्छी रणनीति मानी जाएगी।

cds Anil Chauhan

सिंगापुर में शांगरी ला वार्ता में सीडीएस अनिल चौहान।

सैन्य नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे सीडीएस

सिंगापुर में आयोजित शांगरी ला वार्ता को संबोधित करते हुए सीडीएस चौहान ने ये बातें कहीं। शांगरी ला वार्ता को सबसे बड़े रक्षा मंचों में से एक माना जाता है। अधिकारियों ने बताया कि जनरल चौहान ऑस्ट्रेलिया, यूरोपीय संघ, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, जापान, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, फिलीपीन, सिंगापुर, ब्रिटेन और अमेरिका के वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों और सैन्य नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। इन वार्ताओं में सैन्य संबंधों को मजबूत करने, रक्षा सहयोग को बढ़ाने और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में साझा सुरक्षा चुनौतियों का समाधान करने पर ध्यान केंद्रित किए जाने की संभावना है।

End of Feed