ईरान-इजराइल युद्ध के बीच CCS की बैठक, पश्चिमी देशों के हालात की समीक्षा, फंसे हुए भारतीयों की मदद के लिए कदम उठाने के निर्देश

CCS को 28 फरवरी को ईरान पर हुए हवाई हमलों और उसके बाद खाड़ी देशों में हुए हमलों सहित बढ़ते तनाव के बारे में जानकारी दी गई। कैबिनेट समिति ने क्षेत्र में रहने वाले भारतीय प्रवासियों के बड़े समुदाय की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई।

Cabinet Committee on Security: पश्चिमी एशिया में पैदा हो रहे हालात की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कल रात कैबिनेट सुरक्षा समिति (CCS) की बैठक हुई। CCS को 28 फरवरी को ईरान पर हुए हवाई हमलों और उसके बाद खाड़ी देशों में हुए हमलों सहित बढ़ते तनाव के बारे में जानकारी दी गई। कैबिनेट समिति ने क्षेत्र में रहने वाले भारतीय प्रवासियों के बड़े समुदाय की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई।

CCS  meet

CCS में क्या-क्या हुआ? (File photo)

सीसीएस ने क्षेत्र से होकर गुजरने वाले भारतीय यात्रियों और परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों को हो रही कठिनाइयों के साथ-साथ क्षेत्रीय सुरक्षा और आर्थिक एवं वाणिज्यिक गतिविधियों पर पड़ने वाले व्यापक प्रभावों की भी समीक्षा की। सीसीएस ने सभी संबंधित विभागों को इन घटनाक्रमों से प्रभावित भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए आवश्यक और व्यवहार्य उपाय करने का निर्देश दिया। इसने शत्रुता की जल्द समाप्ति और संवाद व कूटनीति की ओर लौटने के महत्व पर बल दिया।

End of Feed