इधर केजरीवाल-सिसोदिया आरोपमुक्त हुए, उधर सीबीआई ने हाईकोर्ट में दे डाली फैसले को चुनौती

सीबीआई ने दिल्ली शराब केस में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को आरोपमुक्त करने के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। केजरीवाल समेत 23 आरोपियों को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को आरोपमुक्त कर दिया था।

शुक्रवार को ही दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत कुल 23 आरोप कथित दिल्ली शराब नीति घोटाले में आरोपमुक्त हुए हैं और आज ही सीबीआई ने दिल्ली हाईकोर्ट में अपील भी दाखिल कर दी है। ये तो पहले से ही कहा जा रहा था कि सीबीआई राउज एवेन्यू के इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देगी। लेकिन अब कंफर्म हो गया है कि सीबीआई ने दिल्ली शराब केस में दिल्ली हाईकोर्ट में अपील कर दी है।

Arvind kejriwal aap

अरविंद केजरीवाल समेत 23 आरोपियों को खिलाफ सीबीआई ने हाईकोर्ट में की अपील (फोटो- PTI)

End of Feed