संदेशखाली मामले में सीबीआई का एक्शन, पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर छापेमारी, हथियार बरामद

पहली बार शाहजहां शेख उस समय चर्चा में आया, जब 5 जनवरी को ईडी की टीम शाहजहां से बंगाल राशन वितरण घोटाला मामले में पूछताछ करने पहुंची थी...

CBI Raid in Sandesh Khali Case: संदेशखाली मामले में सीबीआई ने पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर छापेमारी की है। एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी में हथियार भी बरामद हुए हैं। संदेशाखाली मामला पिछले दो महीने से सुर्खियों में छाया हुआ है। इस मामले में टीएमसी नेता शाहजहां शेख प्रमुख आरोपी है जिसे ईडी ने फरवरी में गिरफ्तार किया था। शेख और उसके साथियों पर कई महिलाओं के यौन उत्पीड़न का आरोप है। बंगाल पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार हील-हवाली करती रही जिसके बाद अदालत के दखल पर शाहजहां की गिरफ्तारी संभव हो सकी। मामला तूल पकड़ने के बाद वह कई दिनों तक फरार रहा था।

29 फरवरी को हुआ था गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की एक अदालत ने संदेशखाली से तृणमूल कांग्रेस नेता शाहजहां शेख को 29 फरवरी को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा था। मिनाखान से तड़के गिरफ्तारी के बाद शेख को सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर बशीरहाट की अदालत में पेश किया गया। राज्य पुलिस ने शेख को 14 दिन की हिरासत में भेजे जाने का अनुरोध किया था लेकिन अदालत ने 10 दिन की पुलिस हिरासत की मंजूरी दी।

End of Feed